एक्सक्लूसिव : वाराणसी में सीएचसी चौकाघाट, सीएमओ आफिस बनेंगे कोविड वैक्सीन सेंटर, टीकाकरण की तैयारी शुरू
- कोल्ड चेन बनाने के साथ ही अन्य तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य महकमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के अब टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। कोविड-19 का टीका कब से लगना शुरू होगा है यह तो तय नहीं है लेकिन टीका आने के बाद उसे रखने, लगाए जाने सहित अन्य व्यवस्थाओं में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है।
कोविड-19 वैक्सीन के लिए चौकाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सीएमओ आफिस परिसर स्थित नई बिल्डिंग का चयन किया गया है। यहां वैक्सीन सेंटर बनाया जा रहा है, जिससे कि जरूरत पड़ने पर अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को समय से टीका उपलब्ध हो सके।
पिछले दिनों शासन ने समय से टीका लगाने संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने को कहा था। इसको देखते हुए जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट और सीएमओ आफिस परिसर स्थित जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के पास बनी नई बिल्डिंग का चयन कोविड वैक्सीन रखे जाने के लिए किया गया है।
सीएमओ के देखरेख में अब यहां कोल्ड चेन बनाने संबंधी सभी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कोविड वैक्सीन आने पर कोल्ड चेन मेंटेन रखना पड़ेगा। इसके लिए सीएचसी चौकाघाट, मलेरिया विभाग के पास की बिल्डिंग में वैक्सीन रखने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा यहां डॉक्टरों, कर्मचारियों को मानीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। - डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
तीन चरणों में होगा टीकाकरण
कोविड 19 का टीका आने के बाद तीन चरणों में टीकाकरण की योजना बनाई गई है। शासन ने पहले चरण में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोग, पहले से बीमार और अंतिम चरण में सामान्य लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
शासन को भेजी जा चुकी है सूची
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की सूची भेजी जा चुकी है। इसमें सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज आदि से करीब चार हजार जबकि निजी अस्पताल, निजी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य चिकित्सकीय संस्थानों से जुड़े लोगों की संख्या भी करीब तीन हजार से अधिक है। टीका आने के बाद उसे समय से लगाया जा सके और किसी को कोई परेशानी न हो।