फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   exam

मेधावियों ने बढ़ाया मान, मिली बधाइयां

Sun, 28 Jun 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
exam
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है। परिणाम जारी होने के बाद मेधावियों ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों का आशीर्वाद लिया तो विद्यालय से उन्हें मिठाई देकर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

परिणाम में आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रतिभा यादव ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 505 में 494 और इंटर में 548 में 521 छात्राएं पास हुई। श्रीप्रकाश इंटरमीडिएट कालेज पयागपुर में प्रधानाचार्य नरेंद्र ने बताया कि हाईस्कूल में 281 और इंटर में 586 विद्यार्थी सफल हुए। उधर सरदार पटेल इंटर कॉलेज चांदपुर के प्रधानाचार्य पारसनाथ सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र मनीष पटेल, सौरभ उपाध्याय, हर्षकुमार सोनी इंटरमीडिएट में अर्चना मौर्या, चंदा पटेल, छाया यादव अच्छे अंकों से सफल हुए। महामना मदन मोहन इंटर कॉलेज संकटमोचन में भी 63 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में गोविंदपुर में हाईस्कूल में 475 में 473 जबकि इंटर में 599 में 511 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। बंगाली टोला इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 162 में 162 और इंटर में 162 में 159 उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed