फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Exam over, now waiting for result

परीक्षा समाप्त, अब परिणाम का इंतजार

Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Exam over, now waiting for result
परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गईं। 22 मार्च से शुरू हुई परीक्षा के आखिरी दिन भी कोई सुधार नहीं दिखा। बच्चों को प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी से ही काम चलाना पड़ा। शनिवार को प्रथम पाली में कक्षा तीन, चार और पांच की कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा की परीक्षाएं हुईं। वहीं, कक्षा छह की विज्ञान की परीक्षा हुई। सातवीं और आठवीं के बच्चों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा छह, सात और आठ की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षाएं हुई। कई ऐसे सवाल पूछे गए जो इस साल कोर्स में नहीं थे।
विज्ञापन

31 मार्च को जारी होगा परिणाम
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्र और अभिभावक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। दो साल बाद परीक्षाएं हुई हैं, ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के शैक्षिक स्तर को भी जानना चाहते हैं। परिणाम 31 मार्च को जारी होगा। छात्रों को अभिभावकों के साथ विद्यालय आना होगा।
विज्ञापन

चार अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
चार अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी। विडंबना यह है कि नए सत्र में भी बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी। इसके लिए शनिवार को ही परीक्षा के बाद छात्रों से उनकी पुरानी पुस्तकें ले ली गईं। ताकि नए सत्र में बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed