फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ex minister write letter to allahabad court from azamgarh jail

पूर्व मंत्री ने दूसरे जेल में शिफ्ट होने की लगाई गुहार, कोर्ट को पत्र लिखकर बताई ये वजह

Sun, 07 Apr 2019 03:57 PM IST
Sayali Maurya आशीष तिवारी,अमर उजाला,आजमगढ़
आशीष तिवारी,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 07 Apr 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ex minister write letter to allahabad court from azamgarh jail
अंगद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : file photo

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री ने जेल बदलने के लिए इलाहाबाद कोर्ट में गुहार लगाई है। इसके लिए मंत्री और उनके गुर्गे ने कोर्ट को पत्र लिख कर दूसरे जेल में शिफ्ट करने की माकूल वजह बताई है। 

विज्ञापन


अधिवक्ता और कांग्रेस नेता राजनारायन सिंह की हत्या के आरोप में 2016 से जिला जेल में निरुद्ध पूर्व मंत्री अंगद यादव और उनके गुर्गे शैलेश यादव तेली वर्तमान में आजमगढ़ के जिला कारागार में बंद हैं। 
विज्ञापन


बसपा के पूर्व मंत्री अंगद यादव और उनके गुर्गे शैलेष यादव तेली की तरफ से 30 मार्च को विशेष सत्र न्यायाधीश एमपी, एमएलए कोर्ट इलाहाबाद को पत्र भेजा गया। इसमें उन्होंने लिखा है कि उनका मुकदमा विशेष सत्र न्यायाधीश एमपी और एमएलए कोर्ट इलाहाबाद न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पैरवी के लिए आजमगढ़ जेल से इलाहाबाद जाने में परेशानी होती है। कई बार समय पर पहुंच भी नहीं पाते। इसको देखते हुए उन्हें इलाहाबाद की नैनी जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए। 

जेल में हंगामे के बाद बंदी लगा रहे जुगाड़

बता दें कि पूर्व मंत्री अंगद यादव और अन्य बंदी जेल में धड़ल्ले से मोबाइल फोन चला रहे थे। इसके बाद 16 मार्च को एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने जेल में छापेमारी कर अंगद यादव और अन्य बंदियों के 35 मोबाइल फोन जब्त कर लिए। इनके खिलाफ सिधारी थाने में केस भी दर्ज कराया गया है।

इसके बाद बंदियों ने जेल में हंगामा कर दिया था। जेल में हंगामे के लिए भी अंगद और अन्य को जिम्मेदार माना गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन सख्त हो गया। ऐसे में बंदी अन्य जेलों में जाने की जुगत में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed