फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ex minister brother and nephew kidnapped AC engineer colleague in ballia

पूर्व मंत्री के भाई-भतीजे ने किया एसी इंजीनियर के सहयोगी का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया

Mon, 29 Jul 2019 10:30 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 29 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ex minister brother and nephew kidnapped AC engineer colleague in ballia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के भाई और भतीजे के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज होने का मामला सामने आया है। अंबिका चौधरी के भाई हनुमानगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नागा चौधरी और उनके भतीजे सौरभ चौधरी के खिलाफ सोमवार को एसी इंजीनियर के सहयोगी के अपहरण का केस दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस ने युवक को होटल से मुक्त कराकर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गोरखपुर के एमआईजी-153 सिद्वार्थ इंकलेव तारा मंडल के निवासी विशाल मणि त्रिपाठी पुत्र शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 28 जुलाई को फेफना क्षेत्र में स्थित होटल में आठ साथियों के साथ एसी की मरम्मत करने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक एसी जल गया। यहां काम करने के बाद सभी रात आठ बजे शहर के एक होटल में पहुंचे जहां रात्रि करीब 9.30 बजे होटल बलियांस के मालिक नागा चौधरी अपने पुत्र सौरभ चौधरी के साथ आए और सहयोगी संतोष साहनी को पिस्टल सटाकर मारने की धमकी देते हुए उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सूचना पर पुलिस ने पांच घंटे बाद रात ढाई बजे संतोष साहनी को बलियांस होटल से मुक्त करा लिया। इसके साथ ही नागा चौधरी के पुत्र सौरभ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान कर दिया।

इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने नागा चौधरी और उनके पुत्र सौरभ चौधरी के खिलाफ धारा 364, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नागा चौधरी व उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed