फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ex CRPF soldier died with wife and son in road accident in azamgarh

रोडवेज बस से टकराई कार, मां से मिलकर लौट रहे पूर्व सीआरपीएफ जवान समेत पत्नी और बेटे की मौत

Fri, 02 Aug 2019 12:23 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 02 Aug 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Ex CRPF soldier died with wife and son in road accident in azamgarh
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में एक परिवार खत्म हो गया। गुरुवार देर रात हुए हादसे में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त जवान समेत पत्नी और बेटे की मौत होने से गांव में कोहराम मच गया है। जबकि कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हृदेश कुमार सिंह (48) पुत्र सत्य नारायण सिंह आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा के रहने वाले थे। वह शहर के करतालपुर में मकान बनाकर रहते थे।
विज्ञापन


गुरुवार को हृदेश कुमार सिंह अपनी पत्नी रंभा सिंह (45) और पुत्र सौरभ सिंह (18) के साथ कार से अपने पैतृक गांव में मां शकुंतला देवी से मिलने के लिए गए थे। कार को भीलमपुर छपरा निवासी विजय कमार सिहं (45) पुत्र स्व. देवव्रत सिंह चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे वहां से लौटते वक्त मंदुरी हवाई पट्टी के पास आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही रोजवेज बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कार चालक दो किलोमीटर आगे जा कर आरा मशीन पर बस छोड़ फरार हो गया। हृदेश सिंह का बड़ा पुत्र शुभम बीटेक कर राजस्थान में नौकरी करता है। उनका भाई रोजवेज में परिचालक है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed