फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   EVM controversy in varanasi police filed case against 300 unknowns in Attempts to murder and many other sections

वाराणसी में ईवीएम पर बवाल: 300 अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस, वीडियो से हो रही उपद्रवियों की पहचान

Wed, 09 Mar 2022 04:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Mar 2022 04:33 PM IST
सार

ईवीएम की अदला-बदली का आरोप लगाकर मंगलवार रात वाराणसी के पहड़िया मंडी में एडीजी जोन की गाड़ी पथराव करने, बवाल और उपद्रव मामले में 300 अज्ञात लोगों पर  मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
EVM  controversy in varanasi police filed case against 300 unknowns in Attempts to murder and many other sections
ईवीएम की अदला-बदली का आरोप लगाकर हुआ था भारी हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर मंगलवार रात ईवीएम बदलने का आरोप लगाकर एडीजी जोन की गाड़ी पर पथराव करने, बवाल और उपद्रव मामले में 300 अज्ञात लोगों पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


रात में हंगामे के वक्त एडीजी जोन रामकुमार की गाड़ी पर पथराव हुआ था। उनका चालक लालता प्रसाद घायल हुआ था। चालक की ही तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, सरकारी काम में बाधा समेत 16 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो और फोटो के जरिये अज्ञात उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं खजूरी के रहने वाले अभिजीत सिंह ने भी तोड़फोड़ मामले में अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण के लिए जा रही रही ईवीएम को वाहन सहित रोकने,  मार्ग को जाम करने, एडीजी जोन रामकुमार की गाड़ी पर पथराव में चोटिल एडीजी जोन के चालक लालता प्रसाद की तहरीर पर हत्या के प्रयास, बलवा और लूट अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर थाना अंतर्गत खजूरी निवासी अभिजीत सिंह की तहरीर पर भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल सभी की शिनाख्त कराई जा रही है, इसके लिए दो टीमें गठित करते हुए जांच की जा रही है। पहड़िया मंडी गेट पर उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, मामले की जांच से भी उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।  मंगलवार रात पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर पांच हजार से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बवाल किया था। जबकि मालवाहक वाहन से ईवीएम यूपी कॉलेज में कर्मचारियों के मतगणना प्रशिक्षण के लिए जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed