{"_id":"6633090ae4ec8182e70bb8fa","slug":"every-information-about-scheme-available-from-ayushman-app-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आयुष्मान योजना में आपका नाम है या नहीं...? ऐसे मिलेगी हर जानकारी; यहां करें क्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आयुष्मान योजना में आपका नाम है या नहीं...? ऐसे मिलेगी हर जानकारी; यहां करें क्लिक
Thu, 02 May 2024 09:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 09:02 AM IST
सार
Varanasi News: अमूमन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सीएमओ से लेकर ब्लॉक आफिस तक के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब ऐप के माध्यम से उन्हें काफी सहूलियत होगी। लोग घर बैठे आयुष्मान कार्ड से संबंधित हर जानकारी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप जानना चाहते हैं कि आयुष्मान योजना में आपका नाम है या नहीं तो भटकने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान एप के माध्यम से हर जानकारी मिल जाएगी। गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
वाराणसी में आयुष्मान योजना के तहत अब तक 11,57,000 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा चुके हैं। साथ ही 1,25,489 लोग उपचार करवा चुके हैं।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि नए सिरे से आयुष्मान मित्रों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जिले में लक्षित परिवारों की संख्या 3,07,726 है, इसमें करीब 12,82,440 लाभार्थी हैं, इसमें अब तक 11,57,193 (90 प्रतिशत) लोगों ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. एसएस कनौजिया ने बताया कि आयुष्मान एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना है। इसके बाद नियमानुसार पूछी गई जानकारी को भरकर लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन