{"_id":"39b7deaf08526cd3e13afe207ee0285a","slug":"every-attemp-fail-not-began-machines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटा पसीना, नहीं चालू हुईं मशीनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटा पसीना, नहीं चालू हुईं मशीनें
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जिलाधिकारी प्रांजल यादव की हनक पर गुरुवार को आखिरकार करसड़ा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की मशीनों को शुरू कराने की मशक्कत शुरू तो हो गई लेकिन घंटों पसीना बहाने के बाद भी सीएंडडीएस को सफलता नहीं मिली। किसी तरह से 20 लीटर डीजल और बैट्री का जुगाड़ कर मशीनों को चालू कराने की कोशिश की गई लेकिन अरसे से जंग खा रही मशीनें और चूहों के चलते ध्वस्त हो चुकी वायरिंग के आगे सीएंडडीएस के अभियंता पस्त हो गए। लाख प्रयास के बाद भी मशीनें शुरू नहीं हो सकीं।
डीएम को गुरुवार को करसड़ा प्लांट का निरीक्षण करना था, मगर वे पहुंचे नहीं। उनके निर्देश पर सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर ओपी राय और बिजली विभाग के एक्सईएन एलपी चक्रवेदी वहां पहुंचे। डीजल और बैट्री का जुगाड़ करने के बाद किसी तरह से मशीन चालू करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। ओपी राय ने बताया कि खामियों को दो-तीन दिन में दुरुस्त कर लिया जाएगा। वहीं एलपी चक्रवेदी ने कहा कि यहां के लिए 900 केवीए लोड मंजूर हुआ था। इन्होंने 2500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है लेकिन इनकमिंग-आउटगोइंग पैनल और केबिल बाक्स सहित कुछ अन्य जरूरी इंतजाम नहीं किए हैं। ये औपचारिकताएं यहां पूरी कर दी जाय तो हम सप्लाई चालू कर देंगे।