{"_id":"614240aa8ebc3eb6fa77475a","slug":"events-will-be-held-on-pm-narendra-modi-birthday-bharat-mata-mandir-will-be-decorated-with-71-thousand-lamps","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में तैयारी: 71 हजार दीपों से सजेगा भारत माता मंदिर, गंगा को अर्पित होगी 71 मीटर चुनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में तैयारी: 71 हजार दीपों से सजेगा भारत माता मंदिर, गंगा को अर्पित होगी 71 मीटर चुनरी
Thu, 16 Sep 2021 07:46 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:46 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र में 21 दिन में 71 आयोजन होंगे। सभी विधानसभाओं में 71-71 किलो लड्डू वितरित करने की योजना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 21 दिन तक वाराणसी में 71 आयोजन होंगे। वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भाजपा आपको हमारी उमर लग जाय के संकल्प के साथ विभिन्न आयोजन करेगी। 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिवस से सात अक्तूबर तक उनके पहली बार गुजरात की बागडोर संभालने के दिवस तक सेवा समर्पण अभियान चलाया जाएगा। इसमें भारत माता मंदिर पर 71 हजार दीपक जलाने, गंगा में 71 मीटर की चुनरी चढ़ाने और सभी विधानसभाओं में 71-71 किलो लड्डू वितरित करने की योजना है।
विज्ञापन
गुलाब बाग एवं सर्किट हाऊस में हुई बैठकों में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा ने 17 सितंबर को सुबह 10 बजे अस्सी घाट पर मां गंगा को 71 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने के कार्यक्रम होगा। जिला एवं महानगर में हर घर एक दीप जलाने और 71 प्रमुख मंदिरों में आरती एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, महापौर मृदुला जायसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन