{"_id":"62a24fdda5a1a668956d0025","slug":"even-after-spending-crores-the-department-s-sweat-in-fixing-the-local-fault-varanasi-news-vns6581000181","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों खर्च होने के बाद भी लोकल फाल्ट ठीक करने में विभाग के छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों खर्च होने के बाद भी लोकल फाल्ट ठीक करने में विभाग के छूट रहे पसीने
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती ने रातों की नींद और चैन छीन लिया है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बिजली विभाग को लोकल फाल्ट ठीक करने में पसीने छूट रहे हैं। शहर से लेकर गामीण क्षेत्रों तक भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। पिछले 24 घंटे में चेतगंज क्षेत्र में करीब दर्जनों बार बिजली कटौती हो चुकी है।
चेतंगज के बागबरियार सिंह निवासी कुंवर सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली का यही हाल है। हर आधे घंटे पर बिजली कटौती की जा रही है। बिजली के आने-जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नगवां और कबीर नगर के दर्जनों उपभोक्ताओं की की शिकायत है कि उन्हें पिछले एक माह से लो-वोल्टेज की आपूर्ति की जा रही है। मंडुवाडीह विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब है। ट्रांसफार्मर का डीओ उड़ने और तार टूटने से ने घटनाएं बढ़ी हैं। बृहस्पतिवार को लहरतारा में 33 केवीए लाइन का डॉग कंडक्टर टूटने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। छह बजे कटी बिजली नौ बजे बहाल हो सकी। उधर सुंदरपुर और ककरमत्ता में अंधाधुंध कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
बिजली चोरी रोकने के लिए ककरमत्ता में अभियान
बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी में बिजली चोरी की घटना में इजाफा हुआ है। अधिशासी अभियंता सुनील यादव ने बताया कि बिजली चोरी के चलते समस्या उपजी है। ककरमत्ता में गत दिनों 87 घरों की चेकिंग में 21 बिजली चोरी पकड़ी गई। चोरी के चलते लोड बढ़ा है। बिजली चोरी रोकने के लिए ककरमत्ता क्षेत्र में मार्निंग रेड डाली जाएगी।