फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Evasive response to complaint of appointment in BHU

बीएचयू में एक और खुलासा, नियुक्ति की शिकायत के जवाब में भी गोलमाल

Sat, 07 Apr 2018 05:15 PM IST
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 07 Apr 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Evasive response to complaint of appointment in BHU
बीएचयू
बीएचयू में शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता के मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। ताजा मामला अनियमितताओं की शिकायत के जवाब से जुड़ा है। विज्ञान संकाय में हुई नियुक्तियों के लिए बनी संकाय स्तर की चयन समिति में निदेशक के हस्ताक्षर संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन


नवंबर में निदेशक पद से सेवानिवृत्त प्रोफेसर के हस्ताक्षर से फरवरी में आरटीआई का जवाब दिया गया है। विज्ञान संकाय के प्राणि विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति में अनियमितताओं की शिकायत 26 जनवरी, 18 को पब्लिक ग्रीवांसेज सेल पर की गई थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत पर जवाब मांगा गया। बाद में संकाय स्तर पर चयन के लिए फैकेल्टी असेसमेंट कमेटी (एफएसी) सदस्यों से भी नियुक्ति पर बिंदुवार जवाब मांगा गया। एफएसी में विज्ञान संस्थान के निदेशक समेत कुल पांच सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक ग्रीवांसेज सेल को ऑनलाइन दिए गए जवाब में सभी सदस्यों के हस्ताक्षर तो है हीं, निदेशक की जगह पूर्व निदेशक प्रो. चंदना हलदर के भी हस्ताक्षर हैं। प्रो. हलदर 30 नवंबर, 2017 को सेवानिवृत्त हो गई थी।

नियमों का हुआ उल्लंघन

Evasive response to complaint of appointment in BHU
demo pic
यहीं नहीं, फरवरी के दूसरे सप्ताह में दिए गए इस जवाब पर प्रो. हलदर को छोड़ जिन पांच सदस्यों ने तारीख सहित अपने हस्ताक्षर किए हैं, जबकि प्रो. हलदर ने केवल हस्ताक्षर किए हैं।

नियमानुसार शिक्षक नियुक्ति के लिए संकाय स्तर की कमेटी में पदानुसार निदेशक ही चेयरमैन होता है। जवाब भी वर्तमान निदेशक को ही देना चाहिए। संस्थान में 17 दिसंबर, 17 से प्रो. नवीन कुमार निदेशक हैं। बावजूद इसके शिकायत पर प्रो. कुमार के स्थान पर प्रो. हलदर ने हस्ताक्षर किए हैं। प्रो. कुमार ने माना भी कि उन्हें इस मामले की जानकारी है।

प्रो. चंदना हलदर का कहना है कि शिकायत के जवाब पर मैंने पूर्व निदेशक और कमेटी के सदस्य के तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। वर्तमान निदेशक की हैसियत से कहीं भी हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। इसका प्रमाण देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed