फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Essay and Alankar can get good marks in Sanskrit

Varanasi News: संस्कृत में निबंध और अलंकार दिला सकते हैं अच्छे नंबर

Thu, 02 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Essay and Alankar can get good marks in Sanskrit
छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर संस्कृत में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थी हलंत और विसर्ग पर ध्यान नहीं देते हैं। इससे उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। व्याकरण में कारक, संधि, समास, प्रत्यय को अच्छे से तैयार कर बेहतर अंक पा सकते हैं। निबंध और अलंकार भी स्कोर बढ़ा सकते हैं। गद्य पर आधारित दस अंक के प्रश्न होंगे।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज मैदागिन रुचि तिवारी ने बताया कि संस्कृत को समझकर पढ़ते हैं तो इसके टॉपिक्स काफी आसान हो जाते हैं। उत्तर लिखने से पहले प्रश्न को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़े, लिखावट साफ-सुथरी हो। कु छ महत्वपूर्ण श्लोकों को याद करें, जो श्लोक कठिन है उसका अर्थ लिखें और नोट बनाएं। संस्कृत में निबंध लेखन पर अपनी पकड़ मजबूत रखें, संस्कृत के वैकल्पिक प्रश्नों की तैयारी अलग से करें। लेखक का नाम याद रखें। प्रश्न के दिशानिर्देश के अनुसार उत्तर लिखें। गद्यांश को रटने के बजाए समझने का प्रयास करें। विशेषज्ञ ने बताया कि संस्कृत वाक्य का अनुवाद करते समय आसान शब्दों का प्रयोग करें। प्रकृति प्रत्यय, वाक्य परिवर्तन, अव्यय पद, शुद्ध-अशुद्ध जैसे वाक्यों को मजबूत करें। पर्यायवाची, विलोम, समानार्थक, विशेषण का अभ्यास करें।
विज्ञापन

इन्हें भी जाने
बहुविकल्पीय प्रश्नों में संस्कृत गद्य भारती से तीन, पद्य पीयूषम से चार और कथानाटक कौमुदी से तीन कुल दस व व्याकरण के कुल दस प्रश्न पूछे जाएंगे।
वर्णनात्मक ज्ञान पर 50 अंकों के प्रश्न होंगे, गद्य भारती से किसी एक गद्यांश का हिंदी अनुवाद चार अंक, पाठ का सारांश चार अंक, पद्य पीयूषम से एक श्लोक की हिंदी व्याख्या चार अंक, एक सूक्ति की व्याख्या तीन, एक श्लोक का संस्कृत में अर्थ चार अंक, कथानाटक कौमुदी से एक पात्र का चरित्र-चित्रण चार अंक और एक प्रश्न का संस्कृत में उत्तर दो अंक कुल 25 अंक के प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्याकरण एवं रचना से कुल 25 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें नियमपूर्वक विभक्ति निर्देश दो अंक, प्रत्यय दो अंक, वाच्य परिवर्तन तीन अंक, तीन वाक्यों का संस्कृत अनुवाद छह अंक, आठ वाक्यों में संस्कृत निबंध आठ अंक और दो पदों का संस्कृत में वाक्य प्रयोग चार अंक का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed