फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ERTS

नए साल में मिलेगी वरुणा किनारे ईआरटीएस की सौगात

Sat, 16 Nov 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ERTS
वाराणसी। यातायात की समस्या से जूझ रहे वाराणसी को जाम से निजात के लिए बनाई गई योजना नए साल में मूर्त रूप लेगी। वरुणा कॉरिडोर को जनवरी तक ई रिक्शा रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (ईआरटीएस) के लिए तैयार कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक कर विकास प्राधिकरण को सड़क विस्तार की पूरी निगरानी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने वरुणा के दोनों किनारों पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के संचालन की योजना बनाई है। इसमें डीएम आवास से राजघाट तक कई जंक्शन बनाए जाएंगे। इससे शहर की कनेक्टविटी के लिए नया रास्ता तलाश किया है। इसके लिए विकास प्राधिकरण बाकायदा निविदा जारी कर पूरी सड़क को दुरुस्त कराएगा। इसके अलावा प्रस्तावित मार्ग पर हरियाली विकसित कर आक्सीजन बैंक भी बनाया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में अब तक की कार्ययोजना की समीक्षा की गई है। विकास प्राधिकरण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार शहर के कई मार्गों को कनेक्ट करने के लिए कुछ आवश्यक काम कराने हैं। इसके लिए दो महीने की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed