फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Era of Virtual University, degrees will be available online said Dr. RK Tyagi

काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. आरके त्यागी ने कहा- वर्चुअल विश्वविद्यालय का जमाना, ऑनलाइन मिलेंगी डिग्रियां

Tue, 04 Jan 2022 12:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 04 Jan 2022 12:39 AM IST
सार

एनआईटी उत्तराखंड के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी ने कहा कि हर साल नई स्किल जरूर सीखें और अपने अंदर के विद्यार्थी को जीवित रखें। जिंदगी भी आपकी है और जमाना भी आपका है। 

विज्ञापन
Era of Virtual University, degrees will be available online said Dr. RK Tyagi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 43वें दीक्षांत समारोह में बोलते एनआईटी उत्तराखंड के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 43वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एनआईटी उत्तराखंड के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी ने कहा कि देश ने दो साल में बहुत बदलाव देखे। पहली बार ऐसा हुआ कि टीचर्स ने हम लोगों के ड्राइंग देखे और हमारे अभिभावकों ने हमारे क्लास रूम। पहले आईटी इंजीनियर्स बोलते थे नेटवर्क प्रॉब्लम।

विज्ञापन


आज दूसरी और तीसरी कक्षा के छात्र जब क्लास अटेंड नहीं कर रहे होते हैं तो पूछने पर आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं नेटवर्क प्रॉब्लम। वर्चुअल स्कूल और विश्वविद्यालय का जमाना है। ज्यादा से ज्यादा डिग्रियां ऑनलाइन मिलेंगी। आप पहली पीढ़ी हैं जो इतनी तेजी से बदलाव देख रहे हैं। आपको इन चुनौतियों से निपटने के लिए काफी तैयारी करनी होगी। 
विज्ञापन


डॉ. त्यागी ने कहा कि जीवन की उड़ान में पांच बातों का पालन करेंगे तो सफलता मिलेगी और देश को आप पर गर्व होगा। इसमें सबसे पहले आता है माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद। ये ऐसे लोग हैं जो आपकी तरक्की से हमेशा खुश होंगे। अपनी जड़ों से जुड़े रहें। दूसरी बात स्किल महत्वपूर्ण है लेकिन उससे ज्यादा महत्वपूर्ण चरित्र, ईमानदारी और आपकी प्रतिष्ठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा नंबर आता है सतत अध्ययन का। हर साल नई स्किल जरूर सीखें और अपने अंदर के विद्यार्थी को जीवित रखें। चौथा नंबर आता है क्वॉलिटी ऑफ रिलेशन का। खुद से, परिवार से और समाज से रिश्ते बनाए रखें। सबसे महत्वपूर्ण पांचवां नंबर है जैसा कि प्रधानमंत्री कहते हैं गतिशील रहिए और हर पल कुछ नया करने की इच्छा हो।

ऊंचाइयों के ऐसे सपने देखें जो आपको सोने न दें। अगर आप इन पांच चीजों का ध्यान रखेंगे तो जीवन में बेहतर करेंगे। जीवन में विश्वास के साथ प्रवेश करें और ऐसे काम करें कि हम कहें कि आप काशी विद्यापीठ के सितारे हैं। जिंदगी भी आपकी है और जमाना भी आपका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed