{"_id":"5e16f4b58ebc3e87aa2c257c","slug":"eow-team-raids-in-search-of-retired-public-servants-involved-in-ballia-food-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: खाद्यान्न घोटाले में लिप्त रिटायर्ड लोकसेवकों की तलाश में ईओडब्ल्यू की टीम ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: खाद्यान्न घोटाले में लिप्त रिटायर्ड लोकसेवकों की तलाश में ईओडब्ल्यू की टीम ने की छापेमारी
Thu, 09 Jan 2020 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 09 Jan 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी करने पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में 2002 से 2005 के बीच केंद्र सरकार की संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना (एसजीआरवाई) को विफल करते हुए लगभग 30 लाख रुपये (वित्तीय और खाद्यान्न वितरण अनियमितता) के गबन करने के आरोपी रिटायर्ड लोक सेवकों की तलाश की आंच वाराणसी में पहुंच गई है। एसपी ईओडब्ल्यू वाराणसी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने मिर्जामुराद और कैंट क्षेत्र में गुरुवार को दबिश दी।
मिर्जामुराद निवासी गुलाब प्रसाद और कैंट निवासी मोहम्मद रफीक उस समय जिले बलिया में पूर्ति निरीक्षक के पदों पर कार्यरत थे। उत्तर प्रदेश शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने इनकी सरगर्मी से तलाश शुरू की है।
दोनों आरोपी वर्तमान में सेवानिवृत्त होकर ठिकाने बदल-बदल कर रह रहे हैं। इनके खिलाफ बलिया जिले में कई धाराओं और एंटी करप्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उस मामले में कुछ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। दबिश टीम में ईओडब्ल्यू के मुख्य आरक्षी संजय सिंह, आरक्षी विनीत पांडे और शशिकांत सिंह की टीम शामिल रही।