GST Rate Hike: काशी के उद्यमियों और व्यापारियों ने जीएसटी की दरों में वृद्धि का किया विरोध, वापस लेने की मांग
जीएसटी की दरों में की गई वृद्धि के खिलाफ वाराणसी के सभी व्यापारिक और औद्योगिक संगठन एकजुट हुए। एक मंच से सभी ने हुंकार भरी कि यदि बढ़े जीएसटी दरों को वापस नहीं लिया गया तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसटी की दरों में की गई वृद्धि से काशी के व्यापारियों और उद्यमियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने जीएसटी की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की है। रविवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में सभी व्यापारिक और औद्योगिक संगठन एकजुट हुए। एक मंच से सभी ने कहा कि यदि बढ़े जीएसटी दरों को वापस नहीं लिया गया तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
कहा कि पहली बार आटा, चावल, दूध व दही पनीर, मछली आदि पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गया। यही नहीं, पर्यटन एवं तीर्थाटन के दौरान रुकने के लिए होटल 1000 रुपये प्रतिदिन तक के कमरों पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया।
संयुक्त मंच से उद्यमियों ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। जीएसटी के दिन प्रतिदिन लागू होने वाले नए प्रावधानों की भूलभुलैया में उलझे छोटे उद्यमियों एवं खुदरा व्यापारियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। औद्योगिक व्यापारिक संगठनों की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्प है।
इसमें अग्रणी भूमिका के लिए प्रदेश के उद्यमी और व्यापारी प्रयासरत हैं। लेकिन जीएसटी काउंसिल के फैसलों से उद्यमियों एवं व्यापारियों पर वज्रपात हुआ है।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से राजेश भाटिया, दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से नीरज पारीख, इंडस्ट्रियल स्टेट एसोसिएशन से पीयूष अग्रवाल, रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से दयाशंकर मिश्र, महानगर उद्योग व्यापार समिति से प्रेम मिश्रा, वाराणसी व्यापार मंडल से अजित सिंह बग्गा, दी यूपी रोलर फ्लोर मिल एसोसिएशन से दीपक बजाज, काशी व्यपार प्रतिनिधि मंडल से राकेश जैन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से राकेश जैन (सिगरा), वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल से संजीव सिंह बिल्लू, श्रीराम मशीनरी मार्केट से विपिन अग्रवाल, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल से बदरुद्दीन, एयो पार्क एसोसिएशन करखियांव से मनोज मद्देशिया, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन से राहुल मेहता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।