फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entering the college, the Manbads attacked the students

कालेज में घुसकर मनबढ़ों ने छात्रों पर किया हमला

Sat, 23 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Entering the college, the Manbads attacked the students
कपसेठी बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मनबढ़ युवकों ने हाकी व डंडे से छात्रों पर हमला बोल दिया। पिटाई से चार छात्र घायल हो गए, जिनका पास के एक अस्पताल में उपचार कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। आसपास के लोगों ने बताया कि कालेज में आए दिन मारपीट की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज में दोपहर के समय कक्षा 12 के छात्र राकेश कुमार भारद्वाज, आकाश पटेल, तौफिक हाशमी, शिवम उपाध्याय सहित अन्य छात्र कक्षा में थे, तभी बाहरी मनबढ़ युवक हाथ में हाकी व डंडा लेकर कक्षा में घुस आए और इन छात्रों को मारने पीटने लगे। यह देख शिक्षक कक्षा से भाग निकले। किसी तरह अन्य लोगों के जुटने पर मनबढ़ युवक भाग निकले। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रपंच को लेकर घटना हुई है। आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed