{"_id":"e3785f4d6df0ba2577d51d075fa9a13c","slug":"entering-into-the-medical-store-capitalist-shot-hit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में घुसकर दूकानदार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर में घुसकर दूकानदार को मारी गोली
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। क्षेत्र के लखरांव गांव के पास शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे मेडिकल स्टोर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लैपटॉप लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लूट में असफल होने पर बदमाशों ने दूकानदार मनोज पटेल (30) को गोली मार दी। दाहिनी बांह में गोली लगने से मनोज लहूलुहान हो गया। पुलिस ने घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
लखरांव गांव के रहने वाले मनोज का घर से थोड़ी दूर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे वह दूकान के अंदर लैपटॉप पर कु छ काम कर रहा था। इसी दौरान नकाबपोश तीन बदमाश दूकान में घुस गए। इसमें से दो बदमाश लैपटॉप छीनने लगे और एक बाहर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इस पर मनोज बदमाशों से भिड़ गया। लैपटाप लूटने में सफल न होने पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली मनोज की दाहिनी बांह में लगी। मनोज के शोर मचाने और गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल दूकानदार को अस्पताल लेकर पहुंची। दूकानदार का कहना था कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। लैपटॉप न लूट पाने के कारण बदमाशों ने गोली मारी। एसएसपी जागेंद्र कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष को सख्त चेतावनी दी गई है।