{"_id":"64d737e79d3c99806e0520f6","slug":"enowned-tabla-player-pundalik-bhagwat-of-banaras-gharana-passes-away-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बनारस घराने के प्रख्यात तबला वादक पुंडलिक भागवत का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बनारस घराने के प्रख्यात तबला वादक पुंडलिक भागवत का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
Sat, 12 Aug 2023 01:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:12 PM IST
सार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय मंच कला संकाय के वरिष्ठ तबला वादक एवं बनारस घराने के प्रख्यात पंडित पुंडलिक कृष्ण भागवत का शनिवार को निधन हो गया। मौत से कुछ घंटे पहले वो रामरंग संगीत समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
प्रख्यात तबला वादक पुंडलिक भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय मंच कला संकाय के वरिष्ठ तबला वादक एवं बनारस घराने के प्रख्यात पंडित पुंडलिक कृष्ण भागवत का शनिवार को निधन हो गया। पंडित भागवत के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम प्रख्यात तबला वादक पुंडलिक रामरंग संगीत समारोह में पूरे तीन घंटे तक रहे। संगीत पर चर्चा भी की। उसके कुछ घंटे बाद ह्रदयगति रुकने से उनके निधन का समाचार सुनकर संगीत से जुड़े लोग स्तब्ध रह गए। पं पुंडलिक भागवत सनबीम वरुणा में सिडबी एवं स्पिक मैके की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को तबला वादन का प्रशिक्षण भी दे रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह विद्यालय में संगीत के शिक्षक एवं विद्यार्थियों नें शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। स्पिक मैके उत्तरप्रदेश की ओर चेयरपर्सन उमेश चंद्र सेठ, डॉ मधु शुक्ला, डॉ शुभा सक्सेना, डॉ विभा सिंह, पवन सिंह आदि ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन