फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Engineer, contractor made hostage as the sewer buried in Pooja Pandal

वाराणसीः दुर्गा पूजा पंडाल में उफनाया सीवर तो अभियंता, ठेकेदार को बनाया बंधक

Fri, 04 Oct 2019 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 04 Oct 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Engineer, contractor made hostage as the sewer buried in Pooja Pandal
पूजा पंडाल में सीवर ओवरफ्लो होने से गुस्साए लोगों ने अधिकारियों को एक लाइन से कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बांध दिया। - फोटो : अमर उजाला

यूपी के वाराणसी में जंगमबाड़ी वार्ड की कानू बाबू वाली गली में बने दुर्गा पूजा पंडाल में सीवर उफनाने पर लोग भड़क उठे। उन्होंने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, जलकल के अभियंता और ठेकेदारों को कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बांध दिया और खुद गंदे पानी में ही बैठकर धरना देने लगे।

विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस और दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार तक सीवर लाइन साफ कराने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए और सभी को छोड़ा। गुरुवार सुबह पूजा पंडाल को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा था। इसी दौरान सीवर ओवरफ्लो होने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जलकल और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों के अलावा ठेकेदार से की।

विज्ञापन

 

जब मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो लोगों ने सड़क जाम कर दी। इसके बाद दिन में 11 बजे जलकल और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने समस्या का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ना शुरू कर दिया। काफी देर तक समस्या दूर करने की कोई पहल नहीं हुई तो लोग भड़क उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने जलकल एक्सईएन महेश आजाद, जेई गोविंद कुमार, ठेकेदार कमलेश सोनकर, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के एई आशीष सिंह व सुपरवाइजर को एक लाइन से कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बांध दिया।इन पांचों को 11 बजे से 12.30 बजे तक लोगों ने बंधक बनाए रखा।


इस दौरान दुर्गा पांडाल समिति के लोगों के साथ स्थानीय पार्षद व लोग सीवर में ही धरने पर बैठे रहे। इनमें सुनील, समीर, रामनारायण चौधरी, तपन राय चौधरी, प्रद्युम्न पांडेय, राजू यादव, किशन यादव, राजन सिंह, कल्लू, सोना शर्मा व राजू साह आदि शामिल रहे।

आपस में ही भिड़े अधिकारी

बंधक बनाए गए अधिकारियों से लोगों ने कहा- आप लोग खुद ही आपस में तय करिए कि सीवर से निजात दिलाने की जिम्मेदारी किसकी है। इस पर जलकल व गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारी आपस में ही भिड़ गए। जलकल के एक्सीएन व जेई का कहना था कि गिरिजाघर व रामापुरा सीवेज पंपिंग स्टेशन बंद रहने के कारण सीवर व जलभराव की समस्या जंगमबाड़ी, दशाश्वमेध व रामापुरा में आ रही है। वहीं गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई का कहना था कि चैंबर ध्वस्त होने से सीवर लाइनें चोक हैं, जिससे पंप तक सीवर नहीं पहुंच रहा है।

काफी समय से चोक है सीवर लाइन

जंगमबाड़ी वार्ड में सीवर लाइन काफी दिनों से चोक है। पार्षद गोपाल यादव समेत कई लोग सीवर ओवरफ्लो की कई बार शिकायत कर चुके थे। मेयर, नगर आयुक्त, जीएम जलकल और सचिव से समाधान की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे कानू बाबू गली, आनंद बाजार, नादकोटि क्षेत्रम, संघ कार्यालय, हनुमान मंदिर के पीछे, अगस्तकुंडा, कालिका गली, रामापुरा, खारीकुआं, सुशील सिनेमा के पीछे वाला हिस्सा सीवर समस्या से जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed