{"_id":"62fd2bb1a1cfec577b2c53e5","slug":"enforcement-team-personnel-beat-up-a-youth-at-namo-ghat-people-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नमो घाट पर प्रवर्तन दल के जवानों ने खोमचा लगाने वाले युवक को पीटा, लोगों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नमो घाट पर प्रवर्तन दल के जवानों ने खोमचा लगाने वाले युवक को पीटा, लोगों ने जताया विरोध
Thu, 18 Aug 2022 12:00 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:00 AM IST
सार
बुधवार शाम सात बजे के करीब नगर निगम के अधिकारी और प्रवर्तन दल के लोग नमो घाट पहुंचे। खोमचा-पटरी पर सामान बेच रहे लोगों को खदेड़ने लगे। इस दौरान खोमचा लगाने वाले युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
नमो घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमो घाट पर बुधवार देर शाम अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के प्रवर्तन दल में शामिल जवानों ने खोमचा लगाने वाले एक युवक सोनू साव (35) की पिटाई कर दी। इससे सोनू घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आदमपुर चौकी इंचार्ज ने उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर घटना के विरोध में मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध करते हुए पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। बिहार के पठेर भभुआ निवासी सोनू राजघाट इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। घाट पर पटरी लगा कर खाने का सामान बेचकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता है। शाम सात बजे के करीब नगर निगम के अधिकारी और प्रवर्तन दल के लोग नमो घाट पहुंचे।
विज्ञापन
वहां खोमचा- पटरी पर सामान बेच रहे लोगों को खदेड़ने लगे। इस दौरान सोनू से प्रवर्तन दल के जवान उलझ गए। आरोप है कि अभी बातचीत का दौर चल ही रहा था कि प्रवर्तन दल में शामिल जवानों ने सोनू की पिटाई कर दी। इसके बाद मौजूद लोग हंगामा मचाने लगे। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन