फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encroachments removed from 530 places in Varanasi case filed against 107 and 19 arrested

अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन: वाराणसी में 530 जगह हटाए गए अतिक्रमण, 107 के खिलाफ मुकदमा; 19 को किया गया गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 10:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 Jan 2025 10:12 PM IST
सार

वाराणसी में अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान 530 अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 407 वाहनों का चालान करने के साथ 23 सीज किए गए। 

विज्ञापन
Encroachments removed from 530 places in Varanasi case filed against 107 and 19 arrested
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को शहर में सुगम यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वाले अतिक्रमण और वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चला। कार्रवाई के दौरान 530 जगह अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वाले 107 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 19 को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन




पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट के सभी एसीपी, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं। 
विज्ञापन



इसी क्रम में कमिश्नरेट की फोर्स सड़क पर उतरी तो बेतरतीब तरीके से खड़े 407 वाहनों का चालान कर 23 वाहन सीज किए गए। चौक थाना क्षेत्र में पुलिस आयुक्त ने दुकानदारों से कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़कों पर मलबा फेंकने, दुकान संचालित करने या फिर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर प्रभावी तरीके से कानूकी कार्रवाई की जाएगी।  

लोगों को पढ़ाया यातायात का पाठ
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के अधिकारी शनिवार को सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही हेलमेट न लगाने पर 140 और सीट बेल्ट न लगाने पर 42 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ प्रवर्तन श्याम लाल ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने माला पहनाकर किया निवेदन
लंका इलाके में लगने वाले जाम का मुख्य कारण सड़क पर वाहन पार्किंग होना होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लंका थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने शनिवार तो मालवीय चौराहा से नरिया मार्ग, लंका संकटमोचन दुर्गाकुंड मार्ग, लंका रविंद्रपुरी मार्ग पर खड़ी वाहनों को हटवाया। इसके साथ ही वाहन खड़े करने वालों को माला पहनाकर आगे न खड़े करने का निवेदन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed