फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   encroachment found 29 km road in varanasi 16 police station incharges and 31 inspectors responsible

Varanasi News: 29 किमी सड़क पर मिला अतिक्रमण तो 16 थानेदार, 31 दरोगा जिम्मेदार; CP ने दिया निर्देश

Sat, 20 Jul 2024 04:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 04:04 PM IST
सार

Varanasi News: अतिक्रमण के कारण शहर में लगने वाले जाम को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इसे लेकर पुलिस आयुक्त ने कई निर्देश भी जारी किए हैं। जाम लगने वाले क्षेत्र को लेकर एहतियात बरते जा रहे हैं। इन स्थानों को चिन्हित कर संबंधित सभी थानों और चौकियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
encroachment found 29 km road in varanasi 16 police station incharges and 31 inspectors responsible
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर की 29 किलोमीटर लंबी सड़क में अतिक्रमण वाले 49 स्थानों को चिह्नित कर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 16 थानेदार और 31 सब इंस्पेक्टर को कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। अतिक्रमण हटवाने के साथ ही निगरानी की जिम्मेदारी छह एसीपी को सौंपी है। 

विज्ञापन


कहा है कि चिह्नित स्थानों से अतिक्रमण हटवाएं। वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। पुलिस आयुक्त औचक निरीक्षण करेंगे और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मी निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को शहर का भ्रमण किया। अतिक्रमण हटाने के लिए अलग-अलग सर्किल के एसीपी के नेतृत्व में थानेदारों और सब इंस्पेक्टर को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि अस्थायी दुकान सड़क पर न हो। दुकानों का सामान भी सड़क पर न दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेला और सब्जी-फल की दुकान निर्धारित स्थान पर लगे। दुकानों के आगे या सड़क पर अवैध पार्किंग न हो। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आवागमन सुचारु रूप से हो और इस संबंध में लापरवाही न बरती जाए।

इन स्थानों पर मुख्य रूप से है फोकस
गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट, पांडेयहवेली, बांसफाटक व रामापुरा तक, दालमंडी से नीचीबाग व बुलानाला तक, रथयात्रा चौराहा से रामापुरा चौराहा, बेनिया, कबीरचौरा अस्पताल से मैदागिन चौराहा, विश्वेश्वरगंज, मच्छोदरी चौराहा, गोलगड्डा, जलालीपुरा, भदऊं चुंगी, रामनगर के चौक चौराहा से सामने घाट, सामने घाट से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, नरिया से बीएचयू गेट, रविदास गेट, बैंक आफ बड़ौदा तिराहा अस्सी, भेलूपुर चौराहा से सोनारपुरा, रेवड़ी तालाब चौकी, विजया माल, नीमामाई तिराहा, रामापुरा, अस्सी, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर, चितईपुर चौराहा, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, चांदपुर चौराहा, रोहनिया, सारनाथ के हवेलिया तिराहा से म्यूजियम चौराहा, आशापुर चौराहा, पंचक्रोशी पुराना पुल, पांडेयपुर चौराहा, पहड़िया चौराहा, हुकुलगंज, रेलवे क्रॉसिंग शिवपुर, गिलट बाजार, भोजूबीर सब्जी मंडी, मछली सट्टी भोजूबीर, कचहरी के आंबेडकर चौराहा से गोलघर होते हुए पुलिस लाइन चौराहा।

यह छह एसीपी कार्रवाई की करेंगे मॉनिटरिंग
थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारी द्वारा अतिक्रमण के संबंध में की गई कार्रवाई की निगरानी की जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त ने छह एसीपी को सौंपी है। इनमें दशाश्वमेध, कोतवाली, भेलूपुर, रोहनिया, सारनाथ और कैंट सर्किल के एसीपी शामिल हैं।

आईजीआरएस की शिकायतों को 10 दिन में निपटाएं: पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान कहा कि आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की शिकायतों का निस्तारण 10 दिन के भीतर किया जाए। सावन के मद्देनजर प्रत्येक शिवालय में पुलिस प्रबंधन ठीक हो। 

मिशन शक्ति अभियान प्रभावी तरीके से चलाया जाए। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नए स्थानों को चिह्नित कर सीसी कैमरे लगाए जाएं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार किया जाए। महिला और पॉक्सो एक्ट से संबंधित अपराधों में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए। सावन में पुलिस सड़कों पर प्रभावी तरीके से गश्त करे और कांवड़ियों पर ध्यान दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed