फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encroachment, acquisition and felling of trees stopped the road from Mohansarai to Baulia Sixlane

Varanasi News: अतिक्रमण, अधिग्रहण और पेड़ों की कटाई ने रोकी मोहनसराय से बौलिया सिक्सलेन की राह

Thu, 23 Jun 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Jun 2022 05:19 PM IST
सार

प्रयागराज से कोलकाता को जोड़ने वाली एनएच-2 से वाराणसी में प्रवेश करने वाली सड़क को बौलिया तक सिक्सलेन और उसके आगे लहरतारा चौराहे तक फोरलेन करने की परियोजना का शिलान्यास दिसंबर 2021 में हो गया था। 

विज्ञापन
Encroachment, acquisition and felling of trees stopped the road from Mohansarai to Baulia Sixlane
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्मनगरी काशी के प्रवेश मार्ग को खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए प्रस्तावित मोहनसराय से बौलिया तक सिक्सलेन सड़क का काम तहसील और वन विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली से अटकी है। मोहनसराय लहरतारा चौराहे तक करीब 11 किलोमीटर सड़क के लिए 412 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है और विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही टेंडर कर बांड आदि तैयार करा लिया गया था।

विज्ञापन


मगर, चौड़ीकरण के लिए चिह्नित अतिक्रमण, जमीन अधिग्रहण के साथ ही सड़क किनारे चार हजार से ज्यादा पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं मिलने से सड़क निर्माण की राह रुकी है। छह महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इस परियोजना को शुरू करने की राह में आई बाधाओं को दूर करने के लिए महज कागजी कवायद ही हो रही है।
विज्ञापन


प्रयागराज से कोलकाता को जोड़ने वाली एनएच-2 से वाराणसी में प्रवेश करने वाली सड़क को बौलिया तक सिक्सलेन और उसके आगे लहरतारा चौराहे तक फोरलेन करने की परियोजना का शिलान्यास दिसंबर 2021 में हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास होने वाली इस परियोजना के लिए 412 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है और जनवरी महीने में ही लोक निर्माण विभाग ने इसका बांड भी बनवा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन का चिन्हांकन कर अतिक्रमण हटाने और आवश्यक जमीन के अधिग्रहण के लिए तहसील को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर स्थित 4521 पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इन्हीं अड़चनों के चलते अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

चांदपुर से अकेलवा मार्ग का काम भी अटका
मोहनसराय से बौलिया सिक्सलेन से रिंग रोड को जोड़ने वाले चांदपुर अकेलवा मार्ग को फोरलेन करने के लिए 131 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया गया है। मगर, इस सड़क निर्माण के शिलान्यास के छह माह बीत जाने के बाद भी अब तक यहां काम शुरू नहीं हो पाया, जबकि दोनों सड़कों को दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना है। निर्माण शुरू होने में देरी से इसके समय से पूरा होने पर भी संशय है।

पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से एनओसी मांगी गई है। फाइल फिलहाल वाराणसी में है और उनकी एनओसी के बाद तहसील की टीम व पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटवाने का काम शुरू कराया जाएगा। इसके बाद ही सिक्सलेन सड़क का निर्माण संभव होगा। - एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

एक नजर में
- मोहनसराय से बौलिया के बीच 10 किमी लंबी सिक्सलेन व एक किमी फोरलेन पर खर्च होेेंगे 412 करोड़
- 11 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए कटेंगे 4521 पेड़, बदले में लोक निर्माण विभाग को लगाने होंगे 45 हजार पौधे
- दिसंबर 2021 में परियोजना का हुआ था शिलान्यास, दिसंबर 2023 में परियोजना पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य
- चांदपुर से रिंग रोड तक आठ किमी फोरलेन पर खर्च होंगे 131 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed