{"_id":"668229beee46168be90c3789","slug":"encounter-with-two-criminals-in-varanasi-one-injured-other-arrested-pistol-and-cartridges-recovered-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा भी गिरफ्तार; पिस्तौल व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा भी गिरफ्तार; पिस्तौल व कारतूस बरामद
Mon, 01 Jul 2024 09:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 09:30 AM IST
सार
Varanasi News: घायल बदमाश को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की तड़के कांशीराम आवास के पास हुई। बदमाशों के पास असलहा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ 3:30 बजे भोर में हुई। रिंग रोड पर स्थित एक छात्रावास के पास दो बदमाश मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान पुलिस पर इन्होंने फायर झोंक दिया, जिससे पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को बाएं पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा पकड़ लिया गया। मौके से 315 बोर की पिस्तौल व कारतूस भी बरामद है।
विज्ञापन
घायल बदमाश का नाम किशन सरोज है। बताया जा रहा है कि यह बदमाश बीते रविवार की भोर में बुजुर्ग महिला से हुई चेन छिनैती में लिप्त थे। दूसरे बदमाश का नाम विक्की जायसवाल है। जौनपुर निवासी विक्की के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन