पुलिस और बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले में साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा 50 हजार का इनामी पंकज सिंह शनिवार को मेहनाजपुर थाने के बेला गांव में नहर के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के पास से 30 हजार रुपये, तीन मोबाइल और लूट की बाइक बरामद हुई।
गिरोह बीते कई दिनों से लालगंज व आसपास के क्षेत्रों में घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहा था। एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक घायल बदमाश पंकज सिंह (25) पुत्र रामअवध तरवां थाने के इस्माइलपुर गांव का निवासी है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जबकि दूसरा योगेश राझबर (21) पुत्र मीरा गाजीपुर जिले के सादात थाने के प्यारेपुर डंडवल गांव का है।
शनिवार को पंकज अपने पांच साथियों के साथ दो बाइक से जौनपुर में लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा था। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर रमायन सिंह ने बदमाशों को बेला गांव में नहर के पास घेर लिया। इस पर एक बाइक पर सवार पंकज पुलिस वालों से भिड़ गया, जबकि दूसरा फायर करते हुए भागने लगा।
पुलिस ने बचाव मेें फायरिंग की। इस दौरान पंकज के दोनों पैरों में गोली लग गई जबकि भाग रहे योगेश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उधर, दूसरी बाइक पर सवार उनके तीन साथी भाग निकले। घायल पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पूछताछ में बदमाशों ने लालगंज, तरवां के खरिहानी, गंभीरपुर में शराब की दुकान और गाजीपुर जिले में हुई लूट के कई घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। उनके पास से 30 हजार रुपये, तीन मोबाइल और लूट की बाइक बरामद हुई।