पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, एक बदमाश घायल, दो फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस महकमें के लिए बुधवार को एक अच्छी खबर भी आ गई। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामियां बदमाश गोली लगने से घायल होकर, जहां पुलिस के हत्थे चढ़ गया तो वहीं दो अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहे। इस दौरान एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हो गया।
एसटीएफ लखनऊ व आजमगढ़ की मुबारकपुर थाना पुलिस बुधवार की शाम पांच बजे शाहगढ़-मुबारकपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान शाहगढ़ की तरफ से एक बाइक सवार तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें जब रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर भागना शुरू कर दिया।
इसके बाद पुलिस टीम भी उनके पीछे लग गई। बम्हैर गांव के पास बन रहे हाइवे के अंडरपास के पास बदमाशों की बाइक फिसल गई। जिससे बदमाश गिर पड़े और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। बदमाशों की गोली लगने से आरक्षी प्रमोद यादव गोली लगने से घायल हो गया।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 25 हजार का ईनामियां बदमाश सौरभ मालवीय पुत्र रमेश मालवीय निवासी चौबेबारी थाना बिलरियागंज घायल हो गया। दो अन्य बदमाश मौके से भाग निकले। घायल बदमाश ने बताया कि 17 फरवरी के ग्राहक सेवा केंद्र से हुई लूट में शामिल था। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना बाइक बरामद हुई।
फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चल रही कांबिंग
मुठभेड़ में ग्राहक सेवा केंद्र से हुई लूट के एक आरोपी बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी है। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि जल्द ही दोनों फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने संभावना जताई है कि घायल होने के बाद पकड़ा गया बदमाश व उसके साथी बरदह की डकैती में भी शामिल हो सकते हैं। घायल बदमाश व सिपाही को सीएचसी मुबारकपुर पर भर्ती कराया गया है।