{"_id":"5f80c6358ebc3e9b90282da5","slug":"enchrochment-in-varanasi-vda-varanasi-news-vns5519566178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर आवासीय योजना में स्कूल को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर आवासीय योजना में स्कूल को ढहाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्जे करने वालों ने वीडीए की ले-आउट कालोनी को भी नहीं छोड़ा और लालपुर आवासीय योजना-प्रथम चरण की करीब दो हजार वर्गफीट जमीन कब्जा करके वहां स्कूल का निर्माण करा दिया। जमीन की पैमाइश में जब इसका खुलासा हुआ तो वीडीए वीसी के निर्देश पर इस अवैध स्कूल को वीडीए की टीम ने जेसीबी व पुलिस की मदद से ढहा दिया।
जोनल अधिकारी परमानंद यादव, जेई आरके सिंह, रामचंद्र, प्रमोद तिवारी, पीएन दूबे को लेकर जमीन की पैमाइश कराकर आवंटियों को कब्जा दिला रहे थे। तभी इसकी पहचान हुई। वीडीए वीसी राहुल पांडेय के निर्देश मिलने के बाद उस अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। वीडीए की फौरी तौर पर किए गए इस कार्रवाई से पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ रामनगर वार्ड के इकौनी में कार्रवाई की और वहां 20 बीघे में किए जा रहे अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी वीपी मिश्रा, अनिल दूबे के अलावा जेई धन्नीराम, आनंद कुमार अस्थाना, हीरालाल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह यादव आदि रहे। उधर, गंगा के 200 मीटर में चले अभियान के दौरान कोतवाली वार्ड के राजमंदिर में पकंज शर्मा व दीपक शर्मा के मकान की दीवार को तोड़ दिया। इस दौरान जोनल अधिकारी चंद्रभानू व जेई रामचंद्र यादव रहे।