{"_id":"5eafdc1b1a12532410171bcf","slug":"employee-reached-blood-bank-after-getting-out-of-hotspot-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हॉटस्पॉट से निकल कर ब्लड बैंक पहुंचा कर्मचारी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हॉटस्पॉट से निकल कर ब्लड बैंक पहुंचा कर्मचारी, मचा हड़कंप
Mon, 04 May 2020 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 May 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के बाग बरियार मोहल्ले में बने हॉटस्पॉट से निकलकर मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारी सोमवार को जैसे ही अस्पताल पहुंचा तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही एसआईसी डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने ब्लड बैंक पर ताला बंद कराकर उसका सेनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन
एसआईसी ने बताया कि ब्लड बैंक में कार्यरत काउंसलर को अस्पताल आने से मना किया गया था, बावजूद इसके वह अस्पताल आ गया। इसके साथ ही उनके कार्यालय में भी घुसने का प्रयास कर रहा था। एसआईसी ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन