फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emergency landing of Spice Jet aircraft going from Ahmedabad to Patna at Babatpur Airport

यूपी: विमान यात्रियों की हवा में अटकी सांसें, अहमदाबाद से पटना जा रहे विमान की बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 06 Oct 2020 12:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Emergency landing of Spice Jet aircraft going from Ahmedabad to Patna at Babatpur Airport
फाइल फोटो
अहमदाबाद से पटना जा रहे स्पाइस जेट विमान की सोमवार की सुबह लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। तकनीकी खराबी की बात सुनकर विमान में सवार क्रू मेंबर सहित 91 यात्रियों की सांसें हवा में अटक गई थी। 
विज्ञापन


तकनीकी खराबी को दूर कर शाम के समय यात्रियों को लेकर पटना एयरपोर्ट के लिए विमान ने उड़ान भरी। वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों के हंगामा के बाद भोजन-पानी का इंतजाम एयरलाइंस की ओर से कराया गया। 
विज्ञापन


स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 8719 सुबह 5.30 बजे अहमदाबाद से 80 यात्रियों को लेकर पटना एयरपोर्ट के लिए उड़ा था। विमान पटना हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था और उतरने वाला था लेकिन लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी खराबी समझ आने पर पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना एयरपोर्ट छोटा होने के कारण वहां एटीसी ने वहां विमान उतारने से मना कर दिया। इसके बाद डायवर्ट होकर विमान सुबह आठ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा और उसको सुरक्षित लैंड कराया गया। दोपहर बाद तक विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर किया गया। 

इस दौरान दोपहर में वाराणसी से पटना जाने वाले दूसरे विमान में कुछ यात्रियों को सीट खाली होने पर भिजवाया गया। वहीं सुबह से निकले यात्रियों को नाश्ता पानी का इंतजाम नहीं होते देख कुछ यात्री भड़क उठे।

इसके बाद एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को नाश्ता का प्रबंध कराया गया। स्पाइसजेट के स्थानीय स्टेशन प्रबंधक राजेश ने बताया कि विमान की फ्लैप समस्या थी, जिसे ठीक करने के बाद शाम को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed