फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers will protest against privatization

Varanasi News: निजीकरण के विरोध में आंदोलन करेंगे बिजलीकर्मी

Fri, 29 Nov 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will protest against privatization
कल बुलाई गई आपात बैठक में तय होगी आंदोलन की रुपरेखा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के बाद बिजलीकर्मियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। दिसंबर में पंचायत बुलाने के फैसले के बाद अब कर्मचारियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके लिए 30 नवंबर को भिखारीपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आपात बैठक भी बुलाई गई है। इसमें आंदोलन की रुपरेखा तय की जाएगी।

उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन के चेयरमैन की ओर से तीन दिन पहले ही एक आदेश जारी किया था। इसमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव का जिक्र था। इसके बाद से ही कर्मचारी नाराज चल रहे हैंं। विद्युत मजदूर पंचायत के मीडिया प्रभारी अंकुर पांडेय ने बताया कि पंचायत की कोर कमेटी की बैठक में पहले ही तय हो चुका है कि बिजली का निजीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्ष 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पष्ट लिखा है कि यदि पावर काॅरपोरेशन बनने के एक साल के अंदर 77 करोड़ का घाटा कम नही हुआ तो पुनः इसको राज्य विद्युत परिषद बना दिया जाएगा। जबकि वर्तमान में घाटा एक लाख करोड़ बताया जा रहा है। जिससे स्पष्ट है कि पावर काॅरपोरेशन बनाने का प्रयोग पूरी तरह विफल हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed