फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers picket for the arrest of the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिजली कर्मियों ने धरना

Wed, 08 Jun 2022 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers picket for the arrest of the accused
वाराणसी। विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों ने मंगलवार को पहड़िया स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनुरक्षण कार्य से विरत रहकर धरना दिया। चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के सभी खंडों के विद्युत कर्मी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों ने बिजली कर्मियों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। मजदूर पंचायत के खंडीय अध्यक्ष अमितानंद त्रिपाठी ने कहा कि छह दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे बिजली कर्मियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। मंडल मंत्री अंकुर पांडेय ने कहा कि अगर कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं दिया जाएगा तो काम करना मुश्किल होगा। धरना-प्रदर्शन में विजय सिंह, जिउतलाल, रामजी भारद्वाज, गुलाबचंद्र, धनपाल सिंह, एसके भूषण, अजय श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, संतोष कुमार, रमेश यादव, ऋ षिकेश सोनकर, संजय कुमार, ओपी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed