फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers demand arrested of accused bjp leader to beaten sdo in varanasi

बिजली कर्मियों की चेतावनी- एसडीओ पर हमला करने वाले पार्षदों की 24 घंटे में हो गिरफ्तारी, नहीं तो...

Tue, 21 Jan 2020 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers demand arrested of accused bjp leader to beaten sdo in varanasi
बैठक करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

एसडीओ के साथ हुई मारपीट को लेकर मंगलवार को बिजली कर्मचारी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि भाजपा के पार्षदों ने एसडीओ के ऑफिस में घुसकर मारपीट की थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के वसंता कॉलेज स्थित काशी विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ अमित श्रीवास्तव के ऑफिस में घुसकर मारपीट की गई। मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले भिखारीपुर स्थित राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर कार्यालय में बिजली कर्मियों ने आकस्मिक बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में बिजली कर्मियों ने जिला प्रशासन से एसडीओ अमित श्रीवास्तव के साथ मारपीट करने वाले नामजद आरोपी भाजपा पार्षद रोहित जायसवाल और विजय सोनकर समेत अज्ञात हमलावरों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की। कर्मियों का कहना है कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही विद्युत कर्मियों ने चेकिंग समेत अन्य अभियान में पुलिस प्रोटक्शन देने की भी मांग की है। विद्युत कर्मचारियों ने इस बाबत मांग पत्र एमडी के. बालाजी को सौंपा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे माया शंकर तिवारी ने कहा कि काशी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार की शाम जिस तरह एसडीओ अमित श्रीवास्तव के साथ उनके कार्यालय में भाजपा नेताओं के द्वारा मारपीट की गई, इसे लेकर विद्युत कर्मी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यदि जिला प्रशासन के द्वारा विद्युत कर्मचारियों को कार्य करने के लिए सुरक्षित माहौल नहीं दिया गया तो विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से अमित श्रीवास्तव, सुनील यादव, एके श्रीवास्तव, जिउत लाल, केदार तिवारी, सर्वेश शुक्ला, एके सिंह, ओपी भारद्वाज समेत अन्य विद्युत कर्मचारी शामिल थें।

हाथ पर हाथ रख बैठी है पुलिस
काशी विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ अमित श्रीवास्तव और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई कार्यवाही नहीं की। सोमवार की रात आदमपुर पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया था। मंगलवार को जब इस मामले में आदमपुर इस्पेक्टर से बात गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

वहीं भाजपा पार्षद रोहित जायसवाल का कहना है कि उन्होंने आदमपुर थाने में एसडीओ अमित श्रीवास्तव समेत एक दर्जन से अधिक अज्ञात बिजली कर्मियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर एसडीओ अमित श्रीवास्तव ने भी सोमवार की रात पार्षद रोहित जयसवाल और विजय सोनकर समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed