फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity system is not improving, public is upset

नहीं सुधर रही बिजली की व्यवस्था, जनता परेशान

Sat, 19 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity system is not improving, public is upset
बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। वितरण उपकेंद्रों से कब फीडर ट्रिप कर जाए और बिजली चली जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इतना ही नहीं, ब्रेकडाउन के चलते भी आपूर्ति में व्यवधान से जनता परेशान है। पन्ना लाल पार्क उपकेंद्र से जुड़े वीआईपी इलाकों में भी कई चरणों में घंटों बिजली गुल रही। लगभग यही स्थिति अन्य वितरण उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी रही। इसके चलते महमूरगंज, पांडेयपुर, शिवपुर इलाके में घंटों बिजली गुल रही। दौलतपुर उपकेंद्र से कई बार बिजली की कटौती हुई। लक्सा, चौकाघाट, पन्नालाल पार्क, विद्यापीठ, कोईलहवा, बड़ा लालपुर, तरना, बेनिया, काशी, मच्छोदरी, मैदागिन, लेढ़ूपुर, शक्तिपीठ, भदैनी, गोदौलिया, शंकुलधारा, डाफी, नरिया, नगवां, मंडुवाडीह, डीपीएच, करौंदी उपकेंद्रों से भी बिजली की आवाजाही लगी रही। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज कुमार ने बताया बारिश के चलते कुछ ट्रांसफार्मर जल गए थे जिसकी वजह से दिक्कत आई थी, लेकिन व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed