{"_id":"66cd651dc753d839170e8b76","slug":"electricity-supply-cut-off-to-central-jail-and-police-line-after-snake-climbed-on-wire-in-varanasi-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तार पर चढ़ा सांप, कट गई सेंट्रल जेल और पुलिस लाइन की बिजली; छावनी इलाके में जलकर टूट गया तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तार पर चढ़ा सांप, कट गई सेंट्रल जेल और पुलिस लाइन की बिजली; छावनी इलाके में जलकर टूट गया तार
Tue, 27 Aug 2024 11:03 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:03 AM IST
सार
वाराणसी में सोमवार की रात हैरान करने वाली घटना हुई। सांप के तार पर चढ़ने के चलते सेंट्रल जेल और पुलिस लाइन की बिजली कट गई। इतना ही नहीं छावनी इलाके में तार जलकर टूट गया। वहीं वरुणापार इलाके में एक घंटे तक अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंधी, तूफान के समय तो तार टूटकर गिरने से बिजली गुल हो जाती है, लेकिन सोमवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसकी चर्चा खूब रही। सोमवार की रात में छावनी क्षेत्र में एक सांप पेड़ के सहारे 33 केवी मेन सप्लाई वाले तार पर चढ़ गया। इस वजह से तार जल गया और टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
रात करीब 9 बजे हुई इस घटना से पन्नालाल पार्क, सेंट्रल जेल, पुलिस लाइन के साथ ही अर्दली बाजार आदि इलाके में बिजली गुल रही। करीब घंटे भर बाद जाकर किसी तरह आपूर्ति बहाल हो सकी। सोमवार को पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल सहित अन्य जगहों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा था। शाम होते ही रंग बिरंगी बत्तियों से पूरा इलाका जमगम हो उठा था। इस बीच रात करीब 9 बजे बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। जब लोगों ने पन्नालाल पार्क उपकेंद्र पर फोन करना शुरू किया तो पता चला कि फाॅल्ट की वजह से ही बिजली कटी है। पन्नालाल पार्क उपकेंद्र से वीवीआईपी इलाकों में भी विद्युत आपूर्ति होती है। जैसे ही इसकी सूचना एसडीओ अभिषेक को मिली तो उन्होंने बिजली कर्मचारियों को पेट्रोलिंग कर वजह का पता लगाने को कहा।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की तो पता चला कि छावनी में पेड़ की डाली के पास तार जलने की वजह से ही बिजली गुल हुई। जिस जगह तार जलकर टूट गया था, वहां कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि उसमें एक सांप झुलसकर लटका था। इसके बाद बिजली कटवाई गई। फिर कर्मचारी टूटे तार को सही करने में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन फिर कट गई। करीब घंटे भर बाद जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
अधिकारी बोले
छावनी इलाके में 33 केवी के तार पर सांप के चढ़ने की वजह से तार जलकर टूट गया। इस वजह से पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल, वरुणापार सहित अन्य जगहों पर आपूर्ति बाधित रही। करीब 45 मिनट के भीतर पूरी तरह से आपूर्ति बहाल करा दी गई। - गौरव सिंह, अधिशासी अभियंता
अधिकारी बोले
छावनी इलाके में 33 केवी के तार पर सांप के चढ़ने की वजह से तार जलकर टूट गया। इस वजह से पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल, वरुणापार सहित अन्य जगहों पर आपूर्ति बाधित रही। करीब 45 मिनट के भीतर पूरी तरह से आपूर्ति बहाल करा दी गई। - गौरव सिंह, अधिशासी अभियंता
काशी विश्वनाथ धाम में ट्रिपिंग से परेशानी
काशी विश्वनाथ धाम में रविवार की रात बिजली की ट्रिपिंग की वजह से आने जाने का सिलसिला जारी रहा। रात करीब साढ़े नौ बजे जिस समय भोग आरती हो रही थी, उस समय ट्रिपिंग के होने से थोड़ी परेशानी भी हुई। हालांकि पांच मिनट बाद बिजली की आपूर्ति सही तरीके से होने लगी। इस बारे में अधिशासी अभियंता आरके गौतम ने बताया कि गोदौलिया के जिस फीडर से विश्वनाथ धाम को बिजली जाती है, वहां करीब पांच मिनट के लिए ट्रिपिंग हुई, लेकिन कोई परेशानी नहीं रही। कर्मचारियों को नियमित माॅनीटरिंग करते रहने को कहा गया है।