फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity struck while removing hoarding from pillar, student dies

खंभे से होर्डिंग उतारते समय लगा करंट, छात्र की मौत

Mon, 07 Nov 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity struck while removing hoarding from pillar, student dies
बलिया। शहर कोतवाली के टीडी कालेज चौराहे के पास रविवार रात खंभे से होर्डिंग उतारते समय करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। होर्डिंग उतारने के लिए युवक को उसके मित्र घर से लेकर आए थे, जो कालेज में छात्रसंघ का चुनाव लड़ रहे हैं। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक मेरठ में बीटेक फाइन ईयर का छात्र था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन गांव निवासी यश कुमार सिंह (21) पुत्र सुनील सिंह इन दिनों छुट्टियों में गांव आया हुआ था। रविवार रात को टीडी कालेज में छात्रसंघ का चुनाव लड़ रहे उसके मित्र उसे गांव लेकर आए। टीडी कालेज चौराहे के पास खंभे पर टंगे एक होर्डिंग को उतारने लगे। इस दौरान एचटी लाइन से करंट लगने वह नीचे गिर पड़ा। छात्र उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यश मेरठ में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था। उसका साथी टीडी कालेज में छात्रसंघ का चुनाव लड़ रहा है, जिसकी होर्डिंग टीडी कालेज चौराहे के पास लगी है। इस होर्डिंग के ऊपर किसी और नेता की होर्डिंग लगा दी गई थी। इसे ही उतारने के लिए उसके साथी उसे गांव से लेकर आए थे। इस दौरान हादसा हो गया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश दो भाइयों में यश बड़ा था। उसके पिता खेती किसानी कर उसको इंजीनियर बनाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed