{"_id":"614de3818ebc3efb7e1b77c5","slug":"electricity-bill-will-be-available-in-hindi-devanagari-script-sp-mlc-shatrudra-prakash-raised-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एक अक्तूबर से देवनागरी लिपि में मिलेगा बिजली का बिल, सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने उठाया था मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एक अक्तूबर से देवनागरी लिपि में मिलेगा बिजली का बिल, सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने उठाया था मुद्दा
Fri, 24 Sep 2021 08:11 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:11 PM IST
सार
सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश की ओर से 22 सितंबर को विधान परिषद में मुद्दा उठाया गया था। एमएलसी ने बताया कि वाराणसी के 95 प्रतिशत उपभोक्ताओं की भाषा हिंदी है। ऐसे में बिजली का बिल उपभोक्ताओं की भाषा में छापा और वितरित किया जाए।
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली विभाग की ओर से वाराणसी नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक अक्तूबर से देवनागरी लिपि में बिजली का बिल मिलने लगेगा। सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश की ओर से 22 सितंबर को विधान परिषद में उठाए गए सवाल के बाद यह प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
सपा एमएलसी ने बताया कि वाराणसी के 95 प्रतिशत उपभोक्ताओं की भाषा हिंदी है। ऐसे में बिजली का बिल उपभोक्ताओं की भाषा में छापा और वितरित किया जाए। ताकि समझ में आए कि कितनी धनराशि ली जानी है। अब मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने डायरेक्टर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के हवाले से बताया कि एक अक्तूबर से देवनागरी लिपि में बिजली के बिल दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि में बिल छपाई का काम हो रहा है।
विज्ञापन