फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity bill highly increase by mistake in ghazipur

एक माह में आया इतना बिल देखकर उड़ गए होश

Wed, 26 Dec 2018 11:25 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 26 Dec 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill highly increase by mistake in ghazipur
demo pic
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक व्यक्ति अपने घर का बिजली बिल देखते ही होश उड़ गए। उसे भरोसा ही नहीं हुआ कि एक माह का बिजली इतना आ सकता है। खास बात यह है कि दो माह पहले भी बिजली के बिल में गड़बड़ी हुई थी, जिसे काफी दौड़-धूप करने के बाद किसी तरह दुरुस्त कराया गया था। बिजली विभाग के अधिकारी इसे तकनीकी गड़बड़ी मानते हुए बिल संशोधित कर देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के मुहम्मदाबाद नगर के शैवटोला निवासी उमाशंकर गुप्ता ने घर के लिए एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया है। हर माह सामान्य बिल आता था। इधर दो बार से मनमाना बिल आ रहा है। पूर्व में करीब 22 हजार का बिल आया था, जिसे ठीक कराने के बाद अक्तूबर माह में उन्होंने संशोधित राशि 696 रुपये जमा किया।
विज्ञापन


संशोधन के लिए जहां काफी भागदौड़ करनी पड़ी, वहीं सुविधा शुल्क भी लिया गया। इसके बाद नवंबर माह में सामान्य बिल आया जिसे उन्होंने जमा कर दिया। अभी हाल ही में घर आए मीटर रीडर ने 19 नवंबर से 21 दिसंबर 2018 तक का 23 लाख 67 हजार 434 का बिल निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह देख उनके होश उड़ गए। अब वह बिल के संशोधन के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे है। एसडीओ आरके यादव ने बताया कि मीटर रीडिंग में तकनीकी गड़बड़ी से ऐसा हुआ है। बिल को संशोधित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed