{"_id":"668ca98b671ee3e36e0764c4","slug":"electricity-auto-cut-system-failed-in-varanasi-5000-street-lights-on-during-day-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बर्बादी: वाराणसी में रात में बंद रहती हैं 2500 लाइटें, ऑटोकट खराब होने से दिन में भी कई जगह जल रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बर्बादी: वाराणसी में रात में बंद रहती हैं 2500 लाइटें, ऑटोकट खराब होने से दिन में भी कई जगह जल रहीं
Tue, 09 Jul 2024 08:37 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Jul 2024 08:37 AM IST
सार
वाराणसी में ऑटो कट सिस्टम फेल होने से बिजली की काफी बर्बादी हो रही है। यहां दिन में 5000 स्ट्रीट लाइटें जल रहीं हैं। शहर के कई मुख्य मार्गों पर दिन में भी लाइटें जलती मिल जाएंगी। इनमें ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें नगर निगम की ओर से लगवाई गई हैं।
विज्ञापन
बौलिया चौराहे के पास दोपहर में भी जल रही स्ट्रीट लाइटें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर की पांच हजार स्ट्रीट लाइटों का ऑटो कट सिस्टम फेल हो गया है। इसके चलते ये लाइटें दिन में भी जल रहीं हैं। इसे लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं हैं। शहर में ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें नगर निगम की ओर से लगवाई गई हैं। इनकी संख्या 65 हजार है।
विज्ञापन
लहरतारा से चौकाघाट की कई लाइटें जल रही हैं। सुबह फ्लाईओवर पर लाइट जलती मिल जाएंगी। कैंट स्टेशन के सामने से अंधरापुल तक लाइटें जल रही हैं। भिखारीपुर से बीएचयू रोड पर कई जगहों पर लाइटें जलती मिलीं। यही हाल रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग का है। पांडेयपुर-हुकुलगंज मार्ग भी व्यस्ततम है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, लेकिन यहां भी लाइटें जल रही हैं। पांडेयपुर से लेकर रिंग रोड तक लालपुर के आगे इस सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी जल रही हैं।
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे से महमूरगंज का क्षेत्र शहर का सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। यहां भी स्ट्रीट लाइटें जल रहीं हैं। इनके अलावा आशापुर-पंचक्रोशी, महावीर मंदिर से पांडेयपुर, पहडिय़ा-बेनीपुर, सिगरा-लंका, लहुराबीर-नई सड़क, रवींद्रपुरी-लंका सहित करीब 50 से अधिक सड़कों पर लाइटें जल रहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्षेत्रीय लोग नगर निगम, डूडा, यूपी नेडा कार्यालयों में जाकर शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम तीन विभागों को मिला है। इसमें जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा), नगर निगम और यूपी नेडा शामिल हैं। डूडा और नगर निगम बिजली से जलने वाली लाइटें लगाते हैं, जबकि यूपी नेडा सोलर लाइटें लगवाता है।
क्या बोले अधिकारी
बारिश से स्ट्रीट लाइटों के तार और स्विच में पानी जाने से खराबी आती है। जिसे सही करवाया जा रहा है। कुछ लाइटें पीडब्ल्यूडी की ओर से लगवाई गईं हैं। जिसे दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। - संदीप श्रीवास्तव, पीआरओ नगर निगम
क्या बोले अधिकारी
बारिश से स्ट्रीट लाइटों के तार और स्विच में पानी जाने से खराबी आती है। जिसे सही करवाया जा रहा है। कुछ लाइटें पीडब्ल्यूडी की ओर से लगवाई गईं हैं। जिसे दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। - संदीप श्रीवास्तव, पीआरओ नगर निगम