फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electric pole killed two brothers in varanasi while saving one other died

Varanasi: स्ट्रीट लाइट हेरिटेज पोल मे उतरे करंट ने ली सगे भाइयों की जान, एक को बचाने के चक्कर में दूसरे की मौत

Thu, 20 Jul 2023 07:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 07:22 PM IST
सार

वाराणसी के पिशाचमोचन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ। रमाकांत कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट के हेरिटेज पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सगे भाइयों की जान चली गई। स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Electric pole killed two brothers in varanasi while saving one other died
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पिशाचमोचन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ। रमाकांत कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट के हेरिटेज पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सगे भाइयों की जान चली गई। हादसे से क्षेत्र के लोग सहम उठे तो वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्मट के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


बिहार के छोटे साहनी और अनिल साहनी अपने परिवार के साथ रमाकांत कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। दोनों ठेला लगाते थे। गुरुवार दोपहर बाद घर के सामने गली में स्थित स्ट्रीट लाइट के हेरिटेज पोल में उतरे करंट की चपेट में छोटे साहनी आ गया। उसे तड़पता देख बड़े भाई छोटे साहनी ने बचाने की कोशिश की। वो भी करंट की चपेट में आकर चीखने-चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पति को डर कहीं पत्नी भाग न जाए, इसलिए पढ़ाई रोकी, थाने पहुंची महिला; पुलिस ने समझाकर वापस भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


नजारा देख लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी ने फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। तब तक देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। हादसे के गवाह रहे लोग कांप उठे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सगे भाइयों की एक साथ मौत ने परिवार को नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed