फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   electric department employees protest for there demand in warned to management in varanasi

वाराणसी: 29 मांगों के समर्थन में बिजली कर्मचारियों की विरोध सभा, प्रबंधन को दी चेतावनी

Thu, 04 Mar 2021 03:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 04 Mar 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
electric department employees protest for there demand in warned to management in varanasi
बिजली कर्मियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

29 मांगों के समर्थन में विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने मुख्य अभियंता, भिखारीपुर में सत्याग्रह विरोध सभा की। पूर्वांचल अध्यक्ष इन्द्रेश राय ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों टीजी-2 एवं कार्यकारी सहायक कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर कर 6600 ग्रेड पे मिले।

विज्ञापन


3000 ग्रेड पे बढ़ाकर 4200 ग्रेड पे करने, टीजी-2 को अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति, टीजी-2को पहला टाइम स्केल अवर अभियंता, दूसरा सहायक अभियंता एवं तीसरा अधिशासी अभियंता का दिया जाए। अन्तर्निर्गमीय स्थानांतरण शुरू करने और संविदा कर्मचारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन 25000 किये जाने, विद्युत दुर्घटना में मृत्यु की दशा में परिवार को 20 लाख दिया जाए।
विज्ञापन


पूर्वांचल कार्यवाहक अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने कहा कि आज विद्युत कर्मचारियों का ना तो वेतन बढ़ाया जा रहा और ना ही वेतन विसंगति को दूर किया जा रहा है। आये दिन संविदा कर्मियों की फर्म एवं अधिकारियों के लापरवाही से मौत हो जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई परिवार इस अनहोनी दुर्घटना से बर्बाद हो जा रहा है। आज भी फर्म द्वारा ना तो खम्भों पर चढ़ने के लिए हैंड ग्लव्स,रस्सा,जूते आदि सुरक्षा के उपकरण संविदा कर्मियों को उपलब्ध कराया जा रहा है एवं दुर्घटना के स्थित में ना ही समुचित इलाज कराया जाता है।

सत्याग्रह के अगली कड़ी में नौ मार्च को प्रबंध निदेशक, कार्यालय,  पर विशाल धरना प्रदर्शन सत्याग्रह किया जाएगा। जिसमें पूर्वांचल के 22 जिलों से विद्युत कर्मचारी शमिल होंगें। सत्याग्रह में प्रवीण कुमार सिंह, दिलीप कुमार पाण्डेय, राहुल कुमार, विजय नारायण हिटलर, राजकुमार यादव, संदीप कुमार, उदयभान दूबे, श्रीनिवास यादव, मदन जी, अशोक कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, रंजीत पटेल, शशिभूषण सिंह, अरविन्द कुमार यादव, महेन्द्र कुमार सिंह, संजय सिंह, घनश्याम जी, धनंजय सिंह, प्रशान्त सिंह, कांता लाल, आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed