फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Election will be held for Kashi Nagari Pracharini Sabha

काशी नागरी प्रचारिणी सभा का होगा चुनाव: पिछले 15 साल से चल रहे विवाद का हुआ पटाक्षेप, सवा सौ साल पुरानी है ये संस्था

Wed, 30 Mar 2022 12:02 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 12:02 PM IST
सार

काशी की करीब सवा सौ साल से भी अधिक समय से पुरानी संस्था काशी नागरी प्रचारिणी में चुनाव को लेकर समय-समय पर आवाज उठती रही। अब एसडीएम सदर की ओर से चुनाव का आदेश जारी होने के बाद शोधार्थियों और लेखकों में खुशी व्याप्त है। 

विज्ञापन
Election will be held for Kashi Nagari Pracharini Sabha
नागरी प्रचारिणी सभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी नागरी प्रचारिणी सभा में पिछले 15 साल से चल रहे कानूनी विवाद का पटाक्षेप होने के बाद अब यहां चुनाव भी कराया जाएगा। आलोचक व्योमेश शुक्ल की आपत्ति को स्वीकारते हुए एसडीएम सदर नंद किशोर कलाल ने 27 पेज का आदेश भी जारी किया है।

विज्ञापन


इसमें संस्थान में पद्माकर पांडेय और शोभनाथ यादव की कमेटी को गैर कानूनी बताते हुए एसडीएम ने सहायक निबंधक सोसाइटीज को वर्ष 2004 के साधारण सभा की सदस्यों की सूची के आधार पर ही चुनाव कराने को कहा है। पूरी चुनाव प्रक्रिया जिला प्रशासन की देखरेख में ही कराई जाएगी।

विज्ञापन

शोधार्थियों और लेखकों में खुशी

काशी की करीब सवा सौ साल से भी अधिक समय से पुरानी संस्था काशी नागरी प्रचारिणी में चुनाव को लेकर समय-समय पर आवाज उठती रही। अब एसडीएम सदर की ओर से चुनाव का आदेश जारी होने के बाद शोधार्थियों और लेखकों में खुशी व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सहायक निबंधक को चुनाव कराने का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी मानीटरिंग की जाएगी। संस्कृतिकर्मी व्योमेश शुक्ला ने बताया कि हिंदी भाषा, नागरी लिपि के निर्माण और प्रसार में अनिवार्य भूमिका निभाने वाली 128 वर्ष पुरानी संस्था नागरी प्रचारिणी सभा की हालत चिंताजनक है। संस्था पर काबिज लोग निजी लाभ के लिए मनमाने ढंग से संस्था की मूल्यवान चल-अचल संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे थे।अब चुनाव कराए जाने का आदेश एसडीएम सदर ने जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed