फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election of The Small Industries Association Rajesh Bhatia president Neeraj Pareek general secretary

Varanasi News: SIA के अध्यक्ष बने राजेश भाटिया, महासचिव नीरज पारिक, द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

Sun, 13 Apr 2025 04:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 04:55 PM IST
सार

एसोसिएशन एक डिजिटल डायरेक्टरी निकालेगा, जिसके माध्यम से एसोसिएशन से जुड़े उद्यमी एक दूसरे के उत्पाद व उत्पादन में प्रयोग होने वाले कच्चे माल के बारे में पूरी जानकारी पा सकेंगे।

विज्ञापन
election of The Small Industries Association Rajesh Bhatia president Neeraj Pareek general secretary
चुनाव के बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को ककरमत्ता स्थित होटल में हुआ। इसमें अध्यक्ष राजेश भाटिया और महासचिव नीरज पारिख को चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। 

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी राजेश कुमार वर्मा व भूपेंद्र कुमार कटारिया ने बताया कि वर्ष 2025-26 व 26- 27 सत्र के लिए कोषाध्यक्ष राजीव जयपुरिया, उपाध्यक्ष अनुपम देवा, प्रशांत अग्रवाल, मनीष कटारिया व पंकज अग्रवाल नामित किए गए। संयुक्त सचिव आलोक भंसाली, अजय जायसवाल, ज्ञानेश्वर व गौरव गुप्ता को बनाया गया।
विज्ञापन


दिनेश जैन, नारायण कोठारी, प्रशांत गुप्ता, अंजनी कुमार सिंह, जितेंद्र लालवानी, विशाल जायसवाल, जितेंद्र सिंह, एलएन झा, रमेश सुसरानी, बृजेश केसरी आदि कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। महिला विंग की संयोजिका डॉ शारदा सिंह को मनोनीत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचित अध्यक्ष राजेश भाटिया और महासचिव नीरज पारिक ने कहा कि एसोसिएशन और सरकार की मदद से औद्योगिक आस्थान चांदपुर में कर्मचारियों की चिकित्सीय सुविधाओं के लिए शीघ्र ही एक अस्पताल खोला जाएगा, जहां फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों व कामगारों को निशुल्क इलाज के साथ-साथ आवश्यक जांच की सुविधा भी नि:शुल्क प्राप्त होगी। 

औद्योगिक उत्पादन की मार्केटिंग को मजबूत करने हेतु एसोसिएशन की योजना एक औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित करने की भी है, जिसमें एसोसिएशन से संबंधित उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगे। चुनाव में अमित गुप्ता, आलोक गोयल, अमिताभ देवा, उमाशंकर श्रीवास्तव, सत्यनारायण खेतान आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed