{"_id":"6094be98dc926e734419b666","slug":"election-date-will-be-announced-next-week-for-the-post-of-president-and-block-chief-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अगले सप्ताह चुनाव की तारीख का होगा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अगले सप्ताह चुनाव की तारीख का होगा ऐलान
Fri, 07 May 2021 09:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद पर होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा अगले सप्ताह तक हो सकती है। पंचायत चुनाव संपन्न होने की रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है। अब आयोग बाकी पदों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। प्रशासनिक स्तर पर भी चुनाव की तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं ताकि घोषणा होने के साथ ही चुनाव सकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
वाराणसी में जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटें हैं। एक प्रत्याशी की मौत होने के चलते सीट रिक्त हो गई है। बीडीसी की 1007 सीटें हैं। जो आठों ब्लॉकों में 8 ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। उधर अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले सदस्यों और बीडीसी से संपर्क कर रहे हैं। अभी किसी ने खुलकर पत्ते नहीं खोले हैं। न किसी को मना किया है ना किसी को आश्वासन दिया है। इंतजार है चुनाव की तारीख का। जैसे ही तारीख का ऐलान होगा। उसके बाद सरगर्मी तेज हो जाएगी इसी के साथ सदस्यों की पूछ भी बढ़ जाएगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि इस हफ्ते रिक्त सीट ओदरहां में पुनर्मतदान होगा। इसके बाद उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक आयोग अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद पर होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन