फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Election Commission has issued notification, leaders are made Announcements

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, वाराणसी में नेता करते रहे घोषणाएं

Thu, 05 Jan 2017 12:45 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Thu, 05 Jan 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Election Commission has issued notification, leaders are made Announcements
mahendra nath - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को एक तरफ नई दिल्ली में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो रही थी तो यहां दावे किए जा रहे थे और घोषणाएं हो रही थीं। शहर उत्तरी से भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल ने पूर्व निर्धारित प्रेस वार्ता में अमृत योजना के जरिए बगैर कनेक्शन चार्ज के वरुणा पार इलाके में 40538 घरों को सीवर और पानी कनेक्शन देने की जानकारी दी।

विज्ञापन


वहीं चोलापुर क्षेत्र स्थित संस्कृत महाविद्यालय में कैशलेस जागरूकता कार्यक्रम में अधिसूचना जारी होने के बाद पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता लगने के कारण वह कोई घोषणा नहीं करेंगे। इमिलिया में बारात घर का निर्माण अब चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद कराया जाएगा।

विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि 162.83 करोड़ की लागत से ट्रांस वरुणा क्षेत्र में 16 वार्डों में काम कराया जाएगा। इनमें से 13 वार्डों का टेंडर हो गया है। बाकी तीन का टेंडर अब आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया कि क्षेत्र में लगाने के लिए बिजली के 200 खंभे मंगाए गए हैं। जिन इलाकों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार दौड़ाए गए हैं, वहां पर इन्हें लगाया जाएगा।

उधर, चोलापुर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आचार संहिता लगने के कारण वह किसी आयोजन में शरीक होने नहीं बल्कि जनता से मिलने आए हैं। कार्यकर्ता प्रदेश में अपनी सरकार बनाएं और यूपी के विकास का मार्ग प्रशस्त कराएं।

दरअसल, गोपपुर स्थित पंडित केदार नाथ संस्कृत महाविद्यालय में गेल इंडिया की ओर से कैशलेस जनजागरूकता कार्यक्रम रखा गया था। मंत्री को 10 बजे पहुंचना था लेकिन वह पहुंचे तीन बजे। तब तक आचार संहिता लग चुकी थी।

कार्यक्रम का संयोजन मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर कैशलेस के भीम ऐप की जानकारी दी गई। उप महाप्रबंधक एसएन यादव ने इस ऐप की डाउनलोडिंग और इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed