फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन

Wed, 16 Sep 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
election
वाराणसी। कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए बीएलओ मतदाता सूची का सत्यापन कार्य करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह एक अक्टूबर से शुरू होकर 29 दिसंबर 2020 तक चलेगा। बीएलओ और पर्यवेक्षण परीक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन 15 से 30 सितंबर के बीच होगा।
विज्ञापन

बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य एक अक्टूबर से 12 नवंबर तक होगा। पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की अधिसूचना जारी हो गई है। डाटा फीडिंग का काम शुरू हो गया है। 699 गांव में चुनाव के लिए 1000 बीएलओ और 875 पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। यही नहीं 10 प्रतिशत आरक्षित बीएलओ रखे जाएंगे।
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में घट जाएंगे पंचायत प्रतिनिधि
अधिसूचना के बाद सीटों का आरक्षण वार्डों के परिसीमन के आधार पर होगा। नगर निगम की सीमा में 61 ग्राम पंचायतों (आंशिक पंचायत समेत 79 राजस्व गांव) के शामिल होने के कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तस्वीर बदल जाएगी। हरहुआ, चिरईगांव व काशी विद्यापीठ ब्लाक के इन गांवों में इस बार बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या घट जाएगी। नियमत: दो हजार की आबादी पर एक बीडीसी यानी क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट होती है। इस तरह इन तीनों ब्लाकों में लगभग नब्बे से ज्यादा सीट क्षेत्र पंचायत सदस्य की तो वहीं 800 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

61 गांवों में खत्म होगी प्रधानी के कुर्सी की जंग
61 ग्राम प्रधान की कुर्सी की जंग खत्म होगी। ऐसी स्थिति में गांव की संख्या 760 से घटकर 699 हो गई। इसका असर वार्ड और क्षेत्र पंचायत पर पड़ेगा। वर्ष 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। पंचायत चुनाव में 17.50 लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed