फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   electic crisis in domri

पीएम के आदर्श गांव में 36 घंटे से बिजली गुल

Mon, 26 Aug 2019 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
electic crisis in domri
वाराणसी। प्रधानमंत्री के आदर्श ग्राम डोमरी में 36 घंटे से बिजली गायब है। यहां शनिवार शाम का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे बदला नहीं जा सका है। पानी की किल्लत और उमस से परेशान ग्रामीण अधिकारियों को कई बार फोन कर चुके हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर कब तक बदला जाएगा, इसकी सही जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब पीएम के आदर्श ग्राम की ये हालत है तो अन्य गांवों की क्या दशा होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

काशी में बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा तो विभागीय अधिकारी खूब करते हैं, लेकिन कहीं लोकल फाल्ट तो कहीं जर्जर तार की वजह से आपूर्ति बाधित रहती है। डोमरी गांव में शनिवार शाम से बिजली गायब है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार जेई और एक्सईएन को फोन करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। बताया कि डुमरी स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर के खराब होने से यह समस्या आई है। क्षमता कम होने के बाद भी विभाग की ओर से अधिक कनेक्शन दे दिए गए, इसकी वजह से इस तरह की परेशानी आए दिन होती रहती है। गांव में बिजली गायब रहने की वजह से बच्चों की पढ़ाई और कुटीर उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। पानी का संकट भी बना हुआ है। बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इस बारे में अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। ग्राम प्रधान छोटे लाल पटेल ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत हुई है। उन्होंने सोमवार तक नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। सोमवार तक ट्रांसफार्मर लग जाएगा।-मनोज अग्रवाल, मुख्य अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

काटे गए 21,736 कनेक्शन, 11 करोड़ रुपये वसूले
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (पूर्वांचल-डिस्कॉम) के अधीन जिलों में रविवार को बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 21,736 कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 11,881 बकायेदारों ने 11.071 करोड़ रुपये बकाया जमा किया। इसमें शहरी क्षेत्र के 1033 और ग्रामीण इलाकों में 798 बकायेदार शामिल हैं।
पूर्वांचल-डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस ने भेलूपुर खंड के रेवड़ी तालाब क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ चले अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान वितरण बॉक्स की चाभी एक निजी व्यक्ति के पास मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में इस वितरण बॉक्स से बिजली चोरी की जाती है। एक जगह मीटर नहीं लगा था और बिजली का उपभोग किया जा रहा था, जिस पर एमडी ने अभियंता को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तुलसीपुर स्थित ताराधाम कॉलोनी व बड़ी गैबी में चल रहे भूमिगत केबलिंग का भी निरीक्षण किया। उधर, लेढ़ूपुर और छाही पावर हाउस क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि लेढ़ूपुर के 23 और छाही के 12 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। वहीं, प्रहलाद घाट स्थित महादेव इलाके में पहुंची टीम का लोगोें ने विरोध किया। आरोप लगाया कि पांच हजार बकाये पर कनेक्शन काटा जा रहा है। विरोध बढ़ता देख टीम वापस हो गई।

बड़ी गैबी में ट्रांसफॉर्मर से रिस रहा तेल
एमडी गोविंद राजू एनएस ने रविवार को तुलसीपुर स्थित ताराधाम कॉलोनी में लगे 400 केवी ट्रांसफॉर्मर से तेल गिरता देखा तो भड़क गए। उन्होंने अभियंताओं को फटकार लगाई और उसे तुरंत ठीक करने को कहा। यहां तेल रिसाव के चलते धुआं भी निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed