{"_id":"6a2a32ba17b11701240b85f2","slug":"elderly-person-injured-after-shots-fired-during-dispute-between-children-in-varanasi-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में एक वृद्ध को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में एक वृद्ध को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 11 Jun 2026 09:30 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:30 AM IST
सार
Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लूठा खुर्द में बच्चों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग कर दी गई। इस दौरान एक वृद्ध को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल वृद्ध अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लूठा खुर्द में गुरुवार सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक वृद्ध गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
लूठा खुर्द निवासी 80 वर्षीय लल्लू गुप्ता की गांव में परचून की दुकान है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे किसी बात को लेकर लल्लू गुप्ता के परिवार के बच्चों और पड़ोसी अरुण पांडेय के परिवार के बच्चों के बीच कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अरुण पांडेय मौके पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ गया। बताया जाता है कि कुछ देर बाद अरुण अपने घर से पिस्टल लेकर आया और लल्लू गुप्ता के दरवाजे पर बैठे लोगों को लक्ष्य बनाकर पांच राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली लल्लू गुप्ता के कंधे में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: बॉयज हॉस्टल में मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, मोबाइल गायब, मौत से पहले क्या हुआ; पुलिस खंगाल रही हर कड़ी
परिजनों के अनुसार गोली अभी भी उनके कंधे में फंसी हुई है। घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सोनकर ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।