फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elderly man dies after being crushed by a truck in Bhadohi, villagers burnt truck

भदोही में ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने ट्रक फूंका

Sat, 28 Dec 2019 10:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being crushed by a truck in Bhadohi, villagers burnt truck
जलती ट्रक - फोटो : a

भदोही जिले की औराई कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव में शनिवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम भरतपुर गांव निवासी राजन सिंह का ट्रक उनके घर गया था। चालक ट्रक को बैक कर रहा था। ट्रक बैक करते समय गांव का ही विश्वनाथ यादव (62) ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत से आक्रोशित होकर परिवार के लोगों और गांव के लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे औराई कोतवाल एसएन मिश्रा ने फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक की आग को बुझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगा दी गई है, जिससे मामला आगे ना बिगड़ सके। मृतक के दो बेटे हैं धर्मराज और राजकुमार। परिवार वालों का आरोप है कि ट्रक मालिक ने जानबूझकर कुचला, जबकि पुलिस इसे एक एक्सीडेंट बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed